फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जीरोन व जाखलौन स्टेशन पर भी लगेगा एमएसडीएसी सिस्टम

Fri, 07 Feb 2025 12:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीना से धौलपुर तक सभी स्टेशनों पर की जा रही ऑटोमैटिक सिग्नलिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे द्वारा ट्रेनों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए रेलवे द्वारा बीना से धौलपुर तक सभी स्टेशनों पर एमएसडीएसी सिस्टम लगाया जा रहा है, जिससे ट्रेनों के पहिया की संख्या काउंट करके दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा। अभी दैलवारा रेलवे स्टेशन पर यह एमएसडीएसी सिस्टम लगाया जा चुका है।
रेलवे द्वारा ट्रेनों की सुरक्षा के लिए तमाम सुरक्षा तंत्र विकसित किए जा रहे हैं, जिसके तहत अब रेलवे द्वारा झांसी मंडल में भी ऑटोमैटिक सिग्नलिंग की जा रही है। यह काम रेलवे द्वारा शुरू कर दिया गया है। इसके तहत रेलवे द्वारा बीते दिनों ललितपुर सेक्शन में दैलवारा रेलवे स्टेशन पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के तहत दोहरी पहचान के लिए मौजूदा रेलवे ट्रैक के समानांतर एमएसडीएसी सिस्टम लगा भी दिया गया है। अब रेलवे द्वारा यह प्रणाली पूरे झांसी सेक्शन में लगाई जा रही है।
विज्ञापन

ऑटोमैटिक सिग्नलिंग प्रणाली के साथ ही एमएसडीएसी यानि मल्टी सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर सिस्टम रेलवे द्वारा बीना से झांसी और झांसी से धौलपुर रेलवे स्टेशन तक लगाया जा रहा है। एमएसडीएसी मशीन जो रेलवे ट्रैक के समानांतर लगाई जा रही है, वह ट्रेनों के दोनों ओर के एक्सल यानि पहियों को गिनती है। कई बार चलती मालगाड़ी का डिब्बा कपलिंग टूटने से अलग हो जाता है, लेकिन इस प्रणाली की स्थापना होने से एक्सल की संख्या कम होने पर तत्काल इसकी जानकारी लग जाएगी और ट्रेन को रोक लिया जाएगा और बड़ी दुर्घटना होने से बच जाएगी।
अब ललितपुर सेक्शन में रेलवे द्वारा यह एमएसडीएसी सिस्टम जीरोन और जाखलौन में भी लगाया जा रहा है। इसके बाद अन्य स्टेशनों पर भी जल्द यह सिस्टम लगाया जाएगा। बीना से धौलपुर तक वर्ष 2026 तक ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के तहत एमएसडीएसी सिस्टम लगाए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए रेलवे द्वारा तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे द्वारा यह कार्य अप दिशा कॉमन लूप, डाउन दिशा लूप, बैलेस्ट साइडिंग एवं रस्टी रेल ट्रैक पर किया जा है। इस प्रणाली की स्थापना से ट्रेन परिचालन की सुरक्षा और दक्षता में बढ़त होगी। यह तकनीक सटीक ट्रेन पहचान सुनिश्चित करती है और रेल परिचालन में संभावित त्रुटियों को कम करती है। झांसी बीना सेक्शन में इस तकनीक के सफल कार्यान्वयन से ट्रैक की निगरानी और रखरखाव में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा झांसी सेक्शन में बीना से धौलपुर तक ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के तहत एमएसडीएसी सिस्टम की स्थापना रेलवे ट्रैक पर की जा रही है, जो ट्रेनों के एक्सल को काउंट करती है। यह सिस्टम आगरा सहित अन्य मंडलों में पहले से है। -मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें