फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हाईवे-44 पर दुर्घटना में घायल हुए बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हाईवे-44 पर अमरपुर मंडी के समीप 25 अप्रैल को बाइक टक्कर से घायल हुए बाइक चालक 42 वर्षीय संतोष निवासी ग्राम महरौनी खुर्द कोतवाली सदर की सोमवार की शाम को ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
मृतक के बड़े भाई शिवचरण ने बताया कि 25 अप्रैल को उसका भाई संतोष अपनी बाइक से ललितपुर शहर से घर जा रहा था। उसके साथ बाइक पर उसका साला राजेश निवासी पूराकलां भी सवार था। हाईवे-44 पर अमरपुर मंडी के पास बाइक ने ओवरटेक करते समय उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया था। यहां हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे ग्वालियर लेकर पहुंचे और भर्ती कराया था। इलाज के दौरान यहां सोमवार की शाम को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन शव लेकर घर आए और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक तीन भाई- दो बहनों में दूसरे नंबर का था और उसके तीन पुत्री व एक पुत्र है। वह खेती किसानी करता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें