200 बसपाइयों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज
पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में ललितपुर पुलिस ने सपा के 250 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद बसपा के नगर अध्यक्ष संजय कुमार, विधानसभा अध्यक्ष संतोष अहिरवार, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी संतोष कुमार, रहीस राजपूत समेत 200 बसपाइयों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
किशोरी ने सपा और बसपा के जिलाध्यक्ष समेत 28 लोगों पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। सीबीआई से जांच की मांग को लेकर इस पर बुधवार को सपा और बसपा की ओर से पैदल मार्च निकाला गया था। इस दौरान पीड़िता की पहचान उजागर कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने उक्त मुकदमे कायम किए हैं।