फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में बिजली गिरने से मां बेटी की मौत

विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते पुलिस व प्रशाशनिक अधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
बार/पुलवारा (ललितपुर)। पुलवारा गांव में खेत पर बिजली गिरने से मां-बेटी की मौके पर मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मां खेत पर भैंस चरा रही थीं, इसी दौरान बारिश होने लगी तो बेटी छाता लेकर खेत पर पहुंच गई। दोनों लोग खेत किनारे लगे पेड़ के नीचे छाते के नीचे खड़ी थीं। इसी दौरान बिजली गिरने से हादसा हो गया।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम पुलवारा निवासी मुन्नीबाई (43) पत्नी धर्मा कुशवाहा रविवार को दोपहर करीब एक बजे गांव के पास में ही अपने खेत में भैंस चराने गई थीं। दोपहर में करीब दो बजे अचानक से मौसम खराब हो गया और हल्की बारिश होने लगी। यह देख उसकी बेटी फूला (16) मां को छाता देने के लिए खेत पर गई, लेकिन तब तक बारिश और ज्यादा तेज हो गई। दोनों मां-बेटी खेत में लगे चिरौल व गुरार के पेड़ के नीचे एक ही छाते में खड़ी हो गईं। इसी दौरान तेज चमक व गड़गड़ाहट के साथ बिजली पेड़ पर गिर गई। इससे मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।
उधर, जब फूला काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसका भाई कुंजीलाल उसे देखने के लिए खेत पर गया, जहां उसकी मां व बहन दोनों मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। वह रोते हुए दौड़कर घर गया और परिवारवालों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही परिजन व ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस व तालबेहट एसडीएम घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की दो बेटियां व दो बेटे हैं, जिनमें एक बेटी की उसके साथ ही मौत हो गई है। घटना से परिजनों का कोहराम मचा है। वहीं गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें