फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के साथ मारपीट में कलयुगी बेटे व बह की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दैलवारा में मां के साथ मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने बेटे व बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नाति के साथ गरम पानी डालकर मारपीट का उलाहना देने पर मारपीट की गई है।
विज्ञापन

ग्राम दैलवारा निवासी पार्वती पत्नी जालिम वाल्मीकि ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 जून को शाम करीब चार बजे उसका बड़ा बेटा निरंजन कुमार , जो उससे अलग रहता है, नाति शिवाकांत को गर्म पानी डालकर मारपीट कर रहा था। तब उसने जाकर बीच बचाव किया, जिस पर निरंजन उसके साथ गाली गलौज करने लगा, जिस पर वह अपने घर आ गई। रात्रि करीब नौ बजे जब वह अपने पति के साथ घर पर थी, तब उसका निरंजन कुमार शराब पीकर अपनी पत्नी बेबी के साथ कुल्हाड़ी लेकर आया और उसे गालियां देते हुए गलत आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। बेेटे ने उसे कुल्हाड़ी मार दी, जिससे वह गिर गई। वह दोनों मौके से भाग गए और पुलिस चौकी दैलवारा जाकर झूठी शिकायत कर दी। कोतवाली पुलिस इस मामले में बहू बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें