फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी दिखाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शासन द्वारा वर्ष 2020-21 और 2021-22 एवं 2022-23 के खरीफ व रबी मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत क्रियान्वयन अभिकरण के रूप में जनपद ललितपुर के लिए एचडीएफसी अग्रो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को नामित किया गया है। ‘‘अमृत महोत्सव-भारत/75’’ के अंतर्गत प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना सप्ताह मनाए जाने के अनुक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के जनपद में प्रचार-प्रसार को एचडीएफसी अग्रो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा प्रचार-प्रसार वाहन बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट प्रांगण से रवाना किया गया है। प्रचार-प्रसार वाहन को डीएम अन्नावि दिनेश कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र एवं मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय उपस्थित रहे। संतोष कुमार सविता उप कृषि निदेशक, रमन सिंह गौतम विषय वस्तु विशेषज्ञ एवं फसल बीमा कंपनी से पवन कुमार जिला समन्वयक उपस्थित रहे। उक्त प्रचार-प्रसार वाहन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाकर प्रचार-प्रसार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें