फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में गिरी आकाशीय बिजली: खेत में बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत, दो महिलाएं झुलसीं, छह जानवर मरे

Sun, 12 Sep 2021 10:06 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बार/पुलवारा(ललितपुर)

सार

पुलवारा गांव में खेत में भैंस चराने गई मां-बेटी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।सूचना पर थाना पुलिस व तालबेहट एसडीएम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
आकाशीय बिजली - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के पुलवारा गांव में खेत पर बिजली गिरने से मां बेटी की मौके पर मौत हो गई। पुलवारा निवासी मुन्नीबाई (43) पत्नी धर्मा कुशवाहा रविवार को दोपहर करीब एक बजे गांव के पास में ही अपने खेत में भैंसें चराने गई थीं। दोपहर में करीब दो बजे अचानक से मौसम खराब हो गया और हल्की बारिश होने लगी। जिस पर उसकी बेटी फूला (16) मां को छाता देने के लिए खेत पर गई, जहां बारिश और भी ज्यादा तेज हो गई। 

विज्ञापन


मां बेटी खेत में लगे चिरौल व गुरार के पेड़ के नीचे एक ही छाता में खड़ी हो गई। इसी दौरान आसमान में बादलों की तेज चमक व तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली पेड़ पर गिरी। मां बेटी की मौके पर ही  मौत हो गई। जब फूला काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसका भाई कुंजीलाल उसे देखने के लिए खेत पर गया, जहां उसकी मां व बहन दोनों मृत अवस्था में पड़ी थीं। सूचना पर थाना पुलिस व तालबेहट एसडीएम मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 

बिजली गिरने से दो महिलाएं झुलसीं, छह जानवर मरे
रविवार को तहसील क्षेत्र में कई जगह गिरी बिजली गिरी। ग्राम टेटा में बिजली गिरने से दो महिलाएं झुलस गईं। वहीं वस्त्रावन में छह जानवरों की मौत हो गई और चार झुलस गए। जानकारी के बाद तहसीलदार राघवेंद्र शर्मा ने लेखपालों को तत्काल मौके पर भेजा। 
विज्ञापन


रविवार को सुबह से मौसम साफ था। दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ और बारिश होने लगी। बारिश के मध्य ग्राम टेटा में इमरत के मकान पर बिजली गिरी। जिसकी दमक से घर में मौजूद रानी (35) पत्नी प्रकाश एवं सुनीता (38) पत्नी इमरत निवासी गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को टेटा से सीधा जिला चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा गया। वहीं ग्राम वस्त्रावन में प्रकाश के खेत पर दोपहर में बिजली गिरने से उसके दो बकरे और चार बकरी मर गईं जबकि तीन बकरी और एक बकरा झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें