फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला आजादपुरा में बारिश से हुआ जल भराव

विज्ञापन
मोहल्ला आजादपुरा में चित्रांश फ्लेक्स वाली गली में घर के सामने जमा हो रहा बारिश का पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। मानसून सीजन की पहली बारिश के बाद मोहल्ला आजादपुरा स्थित चित्रांश फ्लैक्स वाली गली में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इस गली में रहने वाले लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है, साथ ही उन्हें जहरीले कीड़ों के विचरण की भी चिंता सता रही है। इसके साथ ही जरा सी बारिश में शहर में प्रशासन की पोल खुल गई।
विज्ञापन

चित्रांश फ्लैक्स वाली गली जो भरतपुरा हाउस के पास है। पिछले साल भी इस गली में जलभराव की समस्या हो गई थी लेकिन नगर पालिका इसे दूर नहीं कर पाई है। पहली ही बारिश में कुछ लोगों के मकान के बाहर तालाब जैसा नजारा हो गया है। बारिश होने से गली में इतना पानी भर गया कि महिलाओं एवं बच्चों को निकलने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अत्यधिक पानी भर जाने के कारण लोगों के घरों में नाली का गंदा पानी भी घुसने लगा है।

मोहल्ला आजादपुरा में चित्रांश फ्लेक्स वाली गली में हुआ जल भराव- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें