कैप्सन - वृक्षारोपण से सटा कर खुदती सुरक्षा खाई 2 = सुरक्षा खाई में भरा पानी
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। विकास खंड बार के अंतर्गत ग्राम सभा पारौन के पूर्व प्रधान रामगोपाल झा ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत के कुछ दबंगों पर पूर्व में कराए गए मनरेगा पौधरोपण के कार्य को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए जांच कराने एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र में बताया कि अपने कार्यकाल में लगभग चार वर्ष पहले मनरेगा योजना के तहत शासकीय भूमि पर श्मशान घाट और दुर्गा मंदिर के आसपास लगभग चार लाख रुपये खर्च करके चार हजार फलदार पौधे लगवाए थे। कुछ पौधे फल देने की स्थिति में पहुंच गए है। आरोप है कि गांव के कुछ दबंग खनन माफिया पौधरोपण को उजाड़ने करने पर आमादा है। श्मशान घाट पर मौरंग का खनन किया जा रहा है। खाई खुदने से उसमें जलभराव होने लगा है। इससे वृक्ष सूखने की स्थिति में पहुंच जाएंगे। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पारौन आशीष जोशी ने बताया कि पौधरोपण खराब करने की जानकारी नहीं है। इस संबंध में बार के वन क्षेत्राधिकारी बीबी नौटियाल ने कहा कि मिट्टी का उठान नहीं होना चाहिए। वरना सुरक्षा खाई नाले का रूप बन जाएगी।
कैप्सन - वृक्षारोपण से सटा कर खुदती सुरक्षा खाई 2 = सुरक्षा खाई में भरा पानी- फोटो : TALDEHATE