फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

Thu, 03 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। उप्र विधान परिषद के झांसी-जालौन-ललितपुर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र निर्वाचन-2016 का मतदान आज बृहस्पतिवार को होगा। बुधवार को व्यवस्थाओं को लेकर बैठक हुई। इसमें बताया गया कि केवल एक मतदान अभिकर्ता को ही मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन


बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीएम डा. रूपेश कुमार ने की। बैठक में बताया गया कि तीन मार्च को मतदान के दौरान आठ मतदान केंद्रों पर 878 मतदाता वोट डालेंगे।

इस दौरान मतदेय स्थल तहसील सदर में  नगर पालिका क्षेत्र व जिला पंचायत हेतु कुल 49 मतदाता, तहसील भवन तालबेहट में शामिल नगर पंचायत व क्षेत्र पंचायत के 126 मतदाता, तहसील भवन महरौनी में नगर पंचायत क्षेत्र तथा क्षेत्र पंचायत के कुल 127 मतदाता, मतदेय स्थल नगर पंचायत पाली में कुल 11 मतदाता, ब्लाक कार्यालय मड़ावरा में क्षेत्र पंचायत के कुल 118 मतदाता,
विज्ञापन


ब्लाक बार के क्षेत्र पंचायत के 124 मतदाता, ब्लाक बिरधा के क्षेत्र पंचायत के 160 मतदाता तथा ब्लाक जखौरा के क्षेत्र पंचायत के 163 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस प्रकार जिले के आठ मतदान केंद्रों पर 878 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

एडीम मिथलेश कुमार त्रिवेदी ने सभी पीठासीन अधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी नवीनतम निर्देशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान तीन मार्च को सुबह आठ बजे से शाम को चार बजे तक होगा। मतदान केंद्र के अंदर और बाहर मतदान क्षेत्र की विवरण सूची, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची, मत अभिलिखित करने के ढंग विषयक अनुदेश की प्रति प्रदर्शित की जाएगी।

मतदान अभिकर्ताओं को मतदान प्रारंभ होने से आधे घंटे पूर्व मतदान केंद्र पर उपस्थित होना होगा तथा उम्मीदवार द्वारा दिया गया नियुक्ति पत्र प्रारूप- दस पर प्रस्तुत करना होगा। मतदान केंद्र पर एक मतदान अभिकर्ता को ही अंदर जाने की अनुमति होगी। 

उन्होंने कहा कि मतदाता अपना मत देते हुए मतपत्र पर उस अभ्यर्थी के नाम के सामने रिक्त स्थान में, जिसके लिए वह प्रथम मत देना चाहता है, अंक 1 अंकित करेगा। इसके अतिरिक्त वह मत पत्र पर अन्य अभ्यर्थियों के नामों के सामने रिक्त स्थान में वरीयता अंक को अंकित करेगा। यह कार्य बैंगनी रंग के स्केच पेन से किया जाएगा। पीठासीन अधिकारी मतदाताओं को बैंगनी रंग का स्केच पेन उपलब्ध कराएंगें।

जिला मजिस्ट्रेट डा. रूपेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर पोलिंग बूथ के बाहर ऐसा पोस्टर लगाया जाएगा, जिस पर लिखा होगा कि आप कैमरे की नजर में हैं। सभी पोलिंग बूथों की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। पोलिंग बूथ के अंदर एवं बाहर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिस मतदान अधिकारी के नियंत्रण में मतपेटिका होगी, वह सुनिश्चित करेंगे कि मतदाता मतपेटिका में मत पत्र के अलावा कोई अन्य सामग्री नहीं डाले। यदि कोई अन्य सामग्री पाई गई तो इसके जिम्मेदार पीठासीन अधिकारी होंगे। चुनाव के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें