फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अपनो सुधरो नईं, दूसरे को सजा दऔ’

Sat, 16 Jul 2016 01:04 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
स्‍कूूल - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद के सरकारी स्कूल भले ही संसाधनों के अभावों से जूझ रहे हों, लेकिन जिम्मेदारों ने इनकी स्थिति सुधारने की जगह निजी शिक्षण संस्थानों पर जमकर प्यार बरसाया है। जिले के दोनों विधायकों ने अपनी निधि से पिछले चार सालों में मोटी फीस वसूलने वाले निजी स्कूलों को पांच करोड़ 67 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए दिए हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज में क्षमता से ज्यादा छात्रांकन होने, पुरानी इमारत, फर्नीचर की कमी से विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अकेेले जीजीआईसी में 4500 छात्राओं का नामांकन किया गया है। इतनी भारी संख्या में छात्राओं के अध्ययनरत होने के बावजूद यहां संसाधनों का अभाव बना हुआ है। ऐसा ही हाल राजकीय इंटर कॉलेज का है। यहां पर फर्नीचर की कमी, शौचालयों का अभाव होने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिले के इन दोनों प्रमुख शिक्षण संस्थानों की तरह अन्य सरकारी स्कूलों में भी अव्यवस्थाओं की मार है, लेकिन जनपद के माननीयों ने इनकी दशा सुधारने पर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा। जिले के दोनों विधायकों ने चार साल में पांच करोड़ 67 लाख 22 हजार रुपये अपनी विधायक निधि से निजी विद्यालयों में भवन निर्माण, फर्नीचर आदि पर खर्च कर दिए हैं। जिले के अधिकांश निजी विद्यालय केवल व्यावसायिक तौर पर संचालित हो रहे हैं। यहां पढ़ने वाले छात्रों से मोटी फीस वसूली जाती है, इसके बावजूद इन विद्यालयों पर जनहित के कार्यों को आने वाली विधायक निधि खर्च की जा रही है। जानकारों की मानें तो निजी विद्यालयों को दी जाने वाली विधायक निधि के पीछे परिचितों के स्कूल को फायदा दिलाने के साथ ही कार्यकर्ताओं को ठेका दिलाने की सोची समझी रणनीति होती है।
विज्ञापन


ललितपुर विधायक रमेश कुशवाहा
ललितपुर क्षेत्र के विधायक रमेश कुशवाहा ने वर्ष 2012-13 से वर्ष 2015-16 तक कुल पांच करोड़ 22 लाख 53 हजार रुपये विधायक निधि से खर्च किए। उन्होंने दो करोड़ 88 लाख 50 हजार रुपये सिर्फ निजी विद्यालयों के लिए अनुदान दिए हैं। वर्ष 2012-13 में उन्होंने एक करोड़ 47 लाख 59 हजार रुपये विधायक निधि से खर्च किए, इसमें 88 लाख 50 हजार रुपये निजी विद्यालयों को दिए। 2013-14 में खर्च हुए एक करोड़ 48 लाख 80 हजार रुपये में से 84 लाख रुपये, 2014-15 में एक करोड़ 33 लाख 36 हजार रुपये में से 85 लाख रुपये व
महरौनी विधायक फेरन लाल अहिरवार
महरौनी क्षेत्र के विधायक फेरन लाल अहिरवार ने भी अपनी विधायक निधि का उपयोग निजी विद्यालयों के लिए भरपूर किया है। उन्होंने वर्ष 2012-13 से वर्ष 2015-16 तक कुल पांच करोड़ 17 लाख 51 हजार रुपये विधायक निधि के खर्च किए हैं, इसमें से उन्होंने दो करोड़ 79 लाख 22 हजार रुपये निजी विद्यालयों को दिए। 2012-13 में उन्होंने एक करोड़ 43 लाख 59 हजार रुपये की विधायक निधि खर्च में एक करोड़ रुपये केवल निजी विद्यालयों को दिए। 2013-14 में एक करोड़ 48 लाख 79 हजार रुपये में 84 लाख रुपये, 2014-15 में एक करोड़ 42 लाख 56 हजार रुपये में से 50 लाख रुपये, 2015-16 में 83 लाख रुपश्े में से 44 लाख 35 हजार रुपये निजी विद्यालयों को दिए गए।

मुझे कोई जानकारी नहीं
मेरी विधायक निधि से निजी विद्यालयों को कितनी राशि दी गई है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है। इसकी पूरी जानकारी डीआरडीए ही दे सकता है।
रमेश कुशवाहा सदर विधायक

अपने वोटरों का ख्याल रखना है
विधायक निधि से निजी स्कूलों की मदद की गई है। अपने वोटरों का ख्याल रखना भी जरूरी है। लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूल से ज्यादा से निजी स्कूलों में पढ़ाते हैं। निजी स्कूलों की गुणवत्ता व व्यवस्था सुधारने के लिए उनकी आर्थिक मदद विधायक निधि के जरिए की गई है।
विज्ञापन

फेरन लाल अहिरवार महरौनी विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें