फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति : महिलाओं, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबर की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति केंद्र एवं एंटी रोमियो टीम ने बाजारों, पार्कों, स्कूलों में चलाया जागरुकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। जनपद के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र एवं एंटी रोमियो टीम ने शनिवार को अपने-अपने क्षेत्रों में बस अड्डों, बाजारों, पार्कों, स्कूलों व गांव-गांव जाकर जागरुकता अभियान चलाया।
इसमें महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता, साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। महिलाओं और किशोरियों को उनके कानूनी अधिकार बताए। हेल्पलाइन नंबर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साइबर अपराध से बचाव के बारे में बताया। कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। कभी भी अनजान व्यक्ति को अपना बैंक डिटेल, ओटीपी मांगने पर कभी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय सावधानियां बरतें। किसी पोस्ट की सच्चाई जाने बिना उसे फारवर्ड और शेयर न करें। अनजान लोगो की फ्रैंड रिक्वेस्ट आने पर उसे एक्सेप्ट न करें। कॉल पर किसी भी व्यक्ति द्वारा दिए गए ऑफर, लालच या धमकी पर विश्वास न करें। इसके साथ-साथ महिलाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही योजनाओं कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वन स्टाप सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें