फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सड़क से हटाई गईं खनिज की टालें, आवागमन हुआ सुगम

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कपूर्री ठाकुर चौराहा से तुवन मार्ग पर चर्च की ओर आवागमन सुगम हो गया है। यहां रखीं खनिज संपदा को पालिका प्रशासन ने हटवा दिया है।
विज्ञापन

नगर संसाधन केंद्र से चर्च तिराहा तक एक ओर खोखे रखे हुए हैं तो दूसरी ओर फुटपाथ तक निर्माण सामग्री रखी थी। गिट्टी व बालू बीच सड़क तक आ गई थी। इसे लोड व अनलोड करने वाले वाहन सड़क पर ही खड़े हो रहे थे। इससे तुवन चौराहा की ओर से आने वाले लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

समाचार पत्र ने दस सितंबर को ‘फुटपाथ पर डाल दी निर्माण सामग्री, राहगीरों के लिए बन रही परेशानी का सबब’ शीर्षक से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए पालिका प्रशासन ने निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश दिए। अब फुटपाथ पूरी तरह से खाली हो गया है। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोबारा ऐसा करने पर निर्माण सामग्री जब्त कर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें