फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सड़क, बिजली व पानी के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे शिवधाम के बाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड-23 अंतर्गत शिवधाम कॉलोनी के कई परिवारों की 50 से अधिक महिलाओं, पुरुषों और बच्चे कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। उन्होंने कॉलोनी में सड़क, बिजली, पानी की मांग की और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बताया कि नगर पालिका हद बाहर पनारी के पास पहलवान गुरुदीन कॉलेज के पीछे वार्ड नंबर-23 में शिवधाम कॉलोनी है। पांच सौ परिवार व करीब दो हजार की आबादी यहां रहती है। लेकिन, कॉलोनी में बिजली, नाली, रोड नहीं है और न ही शुद्ध पानी है। बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पाती। रात के अंंधेरे में कीड़ों के डर के साथ चोरों का भय बना रहता है। ज्ञापन में बताया कि जब उन्होंने इस कॉलोनी में प्लॉट खरीदे थे, तब वादा किया गया था कि कॉलोनी में लाइट व रोड निर्माण किया जाएगा। प्लॉटिंग पूरी होने के बाद सभी लोग भाग गए। ज्ञापन पर प्रवेश, रामवती, अवध कुमारी, वंदना, पिंकी, ज्योति आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें