फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संकट वाले गांवों को उपलब्ध कराएं माइक्रोप्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कोरोना वाइरस को लेकर गाइड लाइन की जानकारी दी। सिंचाई योजना की प्रगति में असंतोष जाहिर किया गया। जलसंकट वाले गांवों का तीन दिन में माइक्रोप्लान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने कोरोना वाइरस को लेकर शासन द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी दी। सीएमओ को मिनी डिस्ट्रिक हॉस्पिटल के रूप में शहर से बाहर आबादी से दूरी आइसोलेशन वार्ड प्रत्येक दशा में पूरा करने को कहा गया। संक्रमित व्यक्ति को आबादी से दूर रखने को कहा गया। कोरोना वाइरस के संबंध में पैरामेडीकल स्टाफ को प्रशिक्षण प्राप्त कराने के निर्देश दिए गए। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने को कहा। लोगों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से रोकने को भी कहा गया। हालांकि, उन्होंने बताया कि इससे डरने की जरूरत नहीं है, मात्र जानकारी और सतर्कता रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक सभी योजनाओं के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। शिकायतों का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करा दिया जाएगा। राख पंचमपुर मेले में व्यापक सफाई कराए जाने के लिए अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिए गए। विदेशों से आने वाले नागरिकों पर निगरानी रखेन, कोरोना वायरस से जानकारी/सावधानी रखने, साइन बोर्ड, पोस्टर लगाने व नगर पालिका के साउंड सिस्टम द्वारा कोरोना से बचाव की जानकारी प्रसारित कराने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में ज्यादा से ज्यादा तालाबों का कार्य कराए जाने व हर गांव में एक तालाब चिह्नित करने, चारागाहों में सुरक्षा का कार्य कराये जाने तथा श्मशान घाटों का कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।
नई सड़कों का चिह्ति कर सूची उपलब्ध कराने, क्षेत्र पंचायत की बैठकों में अधिकारीगणों को प्रतिभाग करने, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में लक्ष्य के सापेक्ष शेष लाभार्थियों को लाभान्वित कराने, सत्यापन के बाद धनराशि अवमुक्त करने और बाहर से आकर रहने वाले व्यक्तियों के आवासों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में अब तक 1686 लाभार्थियों के लक्ष्य के सापेक्ष लाभांवित किया जा चुका है। एक अप्रैल से नए लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई येाजना की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराजी प्रकट की गई। आवास, शौचालय, जलापूर्ति, तालाब आदि के सत्यापन हेतु जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की समितियां गठित कर योजनाओं की प्रगति का सत्यापन कराया जाएगा।
जन औषधि केन्द्रों की संख्या बढ़ाने, पाली में चिकित्सालय के निर्माण की कार्रवाई करने, ऋण लंबित होने पर कैंप लगाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष जयश्री खटीक, नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष तालबेहट मुक्ता सोनी, अन्य जनप्रतिनिधि, संयुक्त विकास आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मुख्य वकिास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा, डीएफओ डीएन सिंह, जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक एसके श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें