फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दीक्षा दिवस पर गूंजे त्याग और संयम के संदेश

Sat, 07 Nov 2026 12:02 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सौजना। प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ में शुक्रवार को दीक्षा दिवस महोत्सव बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलसागर महाराज के सानिध्य में एक धर्म सभा आयोजित हुई। इसमें जैन समाज के पुरुष, महिलाएं, गुरुकुल के विद्यार्थी और आसपास के भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुनि ने धर्म सभा में दीक्षा, संयम और त्याग के महत्व पर प्रवचन दिए। उन्होंने बताया कि दीक्षा दिवस आत्म कल्याण की ओर बढ़ने का संकल्प लेने का दिन है। मुनि ने संयमित जीवन, अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों को अपनाने पर जोर दिया। पूरा परिसर श्री अरनाथाय नम: के जयकारों से गूंज उठा। आयोजन की व्यवस्थाएं नवागढ़ समिति, गुरुकुल और क्षेत्रीय जैन समाज के पदाधिकारियों ने संभालीं। अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए आहार की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें