फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लखनऊ में रैली को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता

Sat, 07 Nov 2026 12:01 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय में आगामी 6 दिसंबर को लखनऊ में होने वाली विशाल महारैली की तैयारियों पर चर्चा हुई। मुख्य मंडल प्रभारी रविकांत मौर्य ने कार्यकर्ताओं से सक्रियता से तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब बसपा की ताकत दिखाने का समय आ गया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती महारैली को संबोधित करेंगी। वह उत्तर प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। जिला अध्यक्ष जानकी प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जनसंपर्क करने की अपील की। उन्होंने लोगों से बस, ट्रेन और अन्य साधनों से लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया। रैली का आयोजन गोमती नगर स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर होगा। बैठक में रैली की सफलता के लिए जनसंपर्क और व्यापक भागीदारी पर जोर दिया गया। इस मौके पर रघुनाथ अहिरवार, दीपक कुमार, राम सिंह कुशवाहा, कपिल देव अहिरवार, छोटेलाल प्रजापति, संजय चौधरी, संतोष अहिरवार सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें