फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रात में बढ़ी गलन, ऊनी कपड़ों की बिक्री तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। सोमवार को दिन में तेज धूप रहने से पारा 23 डिग्री सेल्यिस रहा, लेकिन रात में नौ डिग्री तक आने से गलन बढ़ गई। प्रशासन ने सर्दी से बचाव के लिए कंबल खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पांचों तहसीलों में 50-50 हजार रुपये अलाव जलवाने के लिए भी जारी कर दिए गए हैं। इधर, सर्दी बढ़ने से गर्म कपड़ों की बिक्री तेज हो गई है।
शहर के सदन शाह मैदान पर तिब्बती बाजार और बस स्टैंड प्रदर्शनी मैदान पर बाहरी प्रांत से आए कारोबारियों ने गर्म कपड़ों की दुकान लगा रखी है। यहां गर्म कपड़े खरीदने वालों की भीड़ लग रही है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन और रात का तापमान एक डिग्री और गिर सकता है। सर्द हवाएं चलने से गलन और बढ़ेगी।
विज्ञापन

000
25 लाख रुपये से खरीदे जाएंगे कंबल : जिला प्रशासन ने 25 लाख रुपये से 25 हजार कंबल खरीदने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ की है। ये कंबल तहसील स्तर पर गरीब लोगों को वितरित किए जाएंगे। इसके लिए अलग-अलग तहसील पर आबादी के हिसाब से कंबलों का वितरण किया जाएगा। साथ ही तहसील स्तर पर पचास हजार रुपये प्रति तहसील के हिसाब से अलाव के लिए धनराशि भेजी दी गई है। 15 दिसंबर से अलावा जलवाए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि कंबल खरीद प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

000
ऊनी कपड़े, स्वेटर व शॉल महिलाओं की पसंद
सदनशाह स्थित गिन्नौट बाग में तिब्बती बाजार में ऊनी और अन्य वैरायटी के गर्म कपड़ों की खूब मांग है। यहां करीब दो दर्जन स्टॉल लगाए गए हैं। अधिकांश दुकानों पर पैराशूट जैकेट 900 से 1500 रुपये तक के उपलब्ध हैं। कॉटन जैकेट भी 1950 से लेकर 2100 रुपये तक में उपलब्ध है। ऊनी कोटी भी 900 से लेकर 1500 रुपये तक में मिल रही है। महिलाओं के लिए ऊनी स्टॉल साधारण और कढ़ाईयुक्त उपलब्ध है, जिनकी कीमत 350 से शुरू होकर नौ सौ रुपये तक है। इसी प्रकार स्वेटर 950 से शुरू होकर 1200 रुपये तक में बिक रहे हैं। गर्म कोट 1900 से लेकर 2300 रुपये तक में उपलब्ध हैं।
0000000
तापमान (डिग्री सेल्सियस में) पर एक नजर
दिनांक- न्यूनतम अधिकतम
10 दिसंबर 08 22
11 दिसंबर 07 22
12 दिसंबर 07 22
13 दिसंबर 07 23 कोहरा पड़ने की संभावना
14 दिसंबर 07 23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें