फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक आज

Wed, 19 Aug 2015 01:18 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। तेरह सितंबर को आयोजित होने वाली लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें परीक्षा तैयारियों पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती परीक्षा को नकल विहीन बनाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।


इस परीक्षा में दस हजार आठ सौ चौबीस परीक्षार्थी सम्मलित हो रहे हैं। नामांकित परीक्षार्थियों को बैठाने के लिए सोलह केंद्र नामित किए गए हैं। इनमें राजकीय महाविद्यालय ललितपुर, नेहरू महाविद्यालय ललितपुर, श्री दीपचंद चौधरी महाविद्यालय, पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर, पीएन इंटर कॉलेज ललितपुर, दीवान रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज अजीतापुरा, सुधासागर बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर, माडर्न पब्लिक स्कूल, एसडीएस इंटर कॉलेज, सरस्वती ज्ञान मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज बिरधा और छत्रपति शिवाजी एमएसडी महाविद्यालय पाली शामिल हैं।



अपर जिलाधिकारी मिथलेश त्रिवेदी ने बुधवार को सभी केंद्र व्यवस्थापकों की बुलाई है। बैठक में परीक्षा को नकल विहीन एवं सुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उपायों पर विचार विमर्श किया जाएगा। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र त्रिपाठी ने सभी प्राचार्य और प्रधानाचार्यों से बैठक में शामिल होने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें