फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: फिर फुंकी माताटीला की मोटर, पेयजल सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। जल संस्थान के अधिकारियों की लचरता के चलते एक बार फिर माताटीला फिल्टर पर रात में लगी मोटर खराब हो जाने के कारण नगर की जनता को बूंद बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ा। इससे नगरवासियों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन

बताते चलें कि नगर की जनता को माताटीला बांध से जल संस्थान पानी की आपूर्ति कराता है। गर्मी तो दूर बरसात के मौसम तक में जल संस्थान लोगों को सुगमता से पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं करा सका। दो दिन पहले माताटीला फिल्टर पर लगी मोटर सही हुई थी कि फिर मोटर के खराब हो जाने से बृहस्पतिवार को नगर में पानी की आपूर्ति ठप रही। जिससे अधिकांश लोगों को बरसात के मौसम में पानी के लिए हैंडपंप पर आश्रित रहना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें