फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिया नाग के मान मर्दन की लीला का हुआ मंचन

विज्ञापन
भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर में कलश का पूजन करते भक्तगड़ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी (ललितपुर) कस्बा स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार पंडित विश्वनाथ पुरोहित ने देवस्थापना, प्राण प्रतिष्ठा, महाआरती, कलश स्थापना, हवन क्रियाएं विधि-विधान से संपन्न कराई। रात को रासलीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन

श्रीहित आदर्श कृष्णकला रासलीला मंडल वृंदावन के व्यास स्वामी देवेंद्र वसिष्ठ के निर्देशन में रासलीला के मंचन में श्रीकृष्ण मित्रों के साथ यमुना नदी के किनारे गेंद से खेल रहे थे। भगवान ने जोर से गेंद फेंकी और वो यमुना में जा गिरी। गेंद भारी होने से वो सीधे यमुना के तल पर चली गई। उस समय यमुना में कालिया नाग रहता था। पांच फनों वाला नाग बहुत खतरनाक और विषधर था। उसके विष से यमुना काली हो रही थी। जहर के कारण गोकुल के पशु यमुना का पानी पी कर मर रहे थे। कान्हा बहुत छोटे थे, लेकिन मित्रों के जोर के कारण उन्होंने तय किया कि गेंद वह ही निकाल कर लाएंगे। कान्हा ने यमुना में छलांग लगा दी।
कृष्ण ने कालिया नाग की पूंछ पकड़कर उसे मारना शुरू कर दिया। कालिया नाग अपने प्राण की रक्षा के लिए कृष्ण से दुहाई देने लगा। कृष्ण ने उसे यमुना छोड़कर समुद्र में जाने के लिए वचनबद्ध किया। इसके बाद कालिया नाग के फन पर नृत्य किया। इस तरह भगवान कृष्ण ने गोकुल वासियों को कालिया नाग के साथ यमुना को उसके विष से मुक्ति दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा अमर सिंह, प्रेमनारायण सोनी, राहुल असाटी, जितेंद्र तिवारी ने कृष्ण भगवान की भक्ति भाव से आरती उतारी। इस दौरान समिति के पदाधिकारी धीरज सिंह सिकरवार, कैलाश नारायण तिवारी, प्रदीप पाठक, शंकर सिंह सिकरवार, पवन स्वरूप पटेरिया, सूर्यप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें