फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन घोटाले में तत्कालीन मंडी सचिव बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। अमरपुर स्थित विशिष्ट गल्ला मंडी निर्माण के लिए जमीन की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी करने पर शासन ने तत्कालीन मंडी सचिव संजय प्रजापति को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही 2. 19 करोड़ रुपये रिकवरी करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मंडी परिषद के निदेशक जेपी सिंह ने बताया कि जिले में बुंदेलखंड पैकेज के तहत मंडी का निर्माण किया जाना था। इसके लिए 88 एकड़ जमीन की खरीद की गई थी। जमीन की खरीद करने से पहले कुछ हिस्से पर कब्जा था। बिना कुछ जानकारी के ही जमीन को खरीद लिया गया। निर्माण के बाद पता चला कि मंडी की जमीन का लगभग 12 एकड़ रकबा कम है। जमीन की खरीद में मंडी सचिव पर गड़बड़ी करने के आरोप लगाए गए थे। आरोपों को लेकर मामले की जांच बिठाई गई। जांच में समिति ने पाया कि मंडी निर्माण को खरीदी गई जमीन किसी बिल्डर्स से खरीदी गई है। जो कुछ ही दिन पहले खरीदी गई थी।
मंडी निर्माण के बाद पता चला कि मंडी को 88 एकड़ रकबा खरीदा गया है, लेकिन मौके पर लगभग 12 एकड़ जमीन कम पड़ गई। जमीन पर दूसरे लोगों के कब्जा होने से उस जमीन का मंडी के पक्ष में वास्तविक कब्जा ले पाना मुमकिन नहीं था। आरोपों में मंडी सचिव संजय प्रजापित को जून 2019 में निलंबित कर दिया गया था। अब शनिवार को उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही 2.19 करोड रुपये की रिकवरी करने के आदेश दिए गए हैं। वर्तमान में वह बहराइच की मिहीपुरवा मंडी में सचिव के रूप में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरपुर मंडी निर्माण के समय जमीन की खरीद के मामले में गड़बड़ी होने के कारण तत्कालीन मंडी सचिव संजय प्रजापति को बर्खास्त किया गया है।
- अनिल कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें