फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मालती की मौत... दोषियों पर कार्रवाई के लिए डिप्टी सीएम से मिले राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में समय से उपचार न मिलने से हुई प्रसूता की मौत के मामले में दोषियों पर कार्रवाई के लिए राज्यमंत्री ने डिप्टी सीएम से मांग उठाई। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति से अवगत कराते हुए जांच की सुविधाएं बढ़ाने की जरूरत बताई है।



श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की, जिसमें उन्होंने प्रसूता की मौत के मामले के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में अधिक भीड़ होने से अल्ट्रासाउंड जांच के लिए अधिक लंबा समय दिया जा रहा है। ऐसे में मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए। इमरजेंसी कक्ष में बेड की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की है। एमआरआई जांच की सुविधा न होने से मरीजों को बाहर महानगरों में जाना पड़ रहा है। एमआरआई जांच की सुविधा की जाए। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए जाने व तीमारदारों के रुकने व खाने के लिए कैंटीन की व्यवस्था में सुधार लाया जाना आवश्यक है। इस दौरान चंद्रशेखर पंथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


आदरणीय शादियों में पंगत को तो पहुंच गए, लेकिन अस्पताल अभी तक न पहुंच पाए

ललितपुर। गर्भवती महिला मालती की मौत के बाद आम लोगों में नाराजगी है। लापरवाही बरतने वालों पर ठोस कार्रवाई करने की मांग करते हुए शिकायतें कर रहे हैं। वहीं इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर अपनी अपनी बात लिख रहे हैं। जनपद के जनप्रतिनिधियों के चुप्पी साधने और कोई प्रतिक्रिया न देने लेकर भी साेशल मीडिया यूजर पोस्ट कर रहे हैं। इसमेें एक यूजर ने पोस्ट की है कि आदरणीय शादियों में पंगत को तो पहुंच गए, लेकिन अस्पताल अभी तक न पहुंच पाए। क्या सभी के हाथ रंगे है इस दलाली में। इसके साथ ऐसी कई पोस्ट सोशल मीडिया पर मौजूद हैं।
विज्ञापन




सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराएं जांच

फोटो- 11

ललितपुर। स्नातक क्षेत्र विधान परिषद सदस्य प्रतिनिधि विजय सिंह यादव ने मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज (महिला चिकित्सालय) में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। यहां पर प्रसव के नाम पर खुलेआम पैसों की मांग की जा रही है। मांग पूरी न करने पर आम जनमानस के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बीते दिनों समय से उपचार न मिलने के कारण एक प्रसूता की मौत हो गई है। इस प्रकरण की जांच सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें