फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लखंभ : ललितपुर पुलिस का दबदबा, 46.30 अंक लेकर बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। 14वीं अंतर जनपदीय मल्लखंभ प्रतियोगिता में ललितपुर पुलिस ने लगातार चौथे वर्ष भी शील्ड पर कब्जा बरकरार रखा। कानपुर नगर की टीम दूसरे स्थान पर रही। सामूहिक प्रतियोगिता के फाइनल मैच रविवार को हुए। इसमें ललितपुर पुलिस ने सर्वाधिक 46.30 अंक पाकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

कानपुर नगर की टीम 34.80 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आई। व्यक्तिगत स्पर्धा में भी ललितपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। आरक्षी विजय पाल प्रथम, वीपी सिंह द्वितीय और मनीष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कानपुर जोन कानपुर की जनपद झांसी, जालौन, औरैया, कन्नौज,कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहगढ, इटावा व ललितपुर सहित कुल नौ टीमों ने प्रतिभाग किया । जिलाधिकारी सत्यप्रकाश और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने विजयी टीम व खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने मल्लखंभ खेल को पुलिसकर्मियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

-
निर्णायक मंडल में यह रहे शामिल
निर्णायक मंडल में भारत सेवा मंडल व्यायामशाला के गुलझारी कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह, भूपेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र शामिल रहे। वहीं उदघोषक प्रभारी परिवहन कृष्ण कुमार रहे।
विज्ञापन


मल्लखंभ प्रतियोगिता में जनपद सहित नौ जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में जनपद की टीम चौथी बार विजेता रही। व्यक्तिगत स्पर्धा में भी जिले के खिलाड़ियों का दबदबा रहा और वह विजयी रहे। प्रतियोगिता शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई है।
विज्ञापन

संजीव कुमार बाजपेई, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें