प्रिया संस्था व लार्ड महाकालेश्वर इंटर कॉलेज की ओर से विश्व शहर दिवस पर संवाद व रैली निकाली गई, इसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छता संदेश दिया। वहीं, आर्ट पेंटिंग कर और मोबाइल से फोटो खींचकर शहर के विकास पर चर्चा की।
संवाद में वक्ता सुधीर कुमार ने कहा कि शहर के नियोजित विकास के लिए नागरिकों का सुझाव देना भी जरूरी है। अजीत राय व मनमोहन गेड़ा ने कहा कि हमारे शहर का विकास तभी होगा, जब सभी मिलकर शहर के विकास में योगदान देंगे। कॉलेज प्रधानाचार्य विशाल गुप्ता ने कहा कि सभी संकल्प लें कि सार्वजनिक संपत्तियों की रक्षा करेंगे। संवाद के बाद रूकसार, निशा, खुशी, ज्योति, प्रतिभा, अभिषेक, अनुराग व प्रदीप ने आर्ट पेंटिंग तथा मोबाइल से फोटो खींचकर शहर में घूम रहे आवारा पशुओं, कचरा, प्रदूषण, पेयजल के दुरुपयोग पर अपनी ओर से मुद्दे उठाए। इसके बाद विद्यार्थियों ने नारे लगाते हुए स्वच्छता संदेश रैली निकाली, जो नारायण बाग में समाप्त हुई। नीलांजना, महादेवी, हेमंत तिवारी, रामस्वरूप, गायत्री, दीपक नामदेव, रजनी वर्मा, सीमा, सायरा, दीपशिखा शर्मा, प्रगति शर्मा, अनीता बरार मौजूद रहीं।