फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का खरीद : पंजीकरण में आ रही समस्या को दूर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मक्का खरीद में आ रही पंजीकरण की समस्या को दूर करने की मांग की है।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह यादव ने ज्ञापन में बताया कि केंद्र और मुख्यमंत्री की ओर से चलाई जा रही समर्थन मूल्य योजना में मक्का पंजीकरण कृषि विभाग के एग्रीस्टैक होने के कारण नहीं हो पा रहे हैं। जब भी भूलेख का पोर्टल डाउनलोड होता है, पंजीकरण नहीं हो पाता है। यही कारण है कि जिले में किसानों से मक्का खरीद समर्थन मूल्य बाजार भाव से अधिक होने के बावजूद नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बताया कि कुछ ऐसी ही समस्याएं मूंगफली उड़द क्रय केंद्रों पर देखने को मिली थी। जिले में एग्रीस्टैक सभी किसानों का नहीं हो पाया है। इससे किसान समर्थन मूल्य से वंचित हैं और बाजार में 1600 से 1700 रुपये प्रति कुंतल मक्का बेचने के लिए मजबूर है। किसान यूनियन ने पोर्टल में सुधार करने की मांग की है ताकि किसानों को मक्का की फसल का सही दाम मिल सके। शासन की खरीद का लक्ष्य पूर्ण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें