फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सिंचाई करते समय किसान को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवारा। खेत पर पानी देते समय थाना बार के ग्राम टोड़ी निवासी 42 वर्षीय हरजू को सांप ने डस लिया। इससे वह अचेत हो गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र सरमन ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब चार बजे वह खेत की सिंचाई करने गया था। वह गेहूं की फसल में पानी दे रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। हरजू ने सांप के डसने की सूचना फोन करके परिजनों को दी। परिजन जब खेत पर पहुंचे तो वह अचेत मिला। परिजन आननफानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। वह खेती किसानी करता था। थानाध्यक्ष बार अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें