फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारानी अवंती बाई लोधी ने समाज को शिक्षा से जोड़ने हेतु किया जागरूक

विज्ञापन
महारानी अंवती बाई लोधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा(ललितपुर)। सूबे के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी ने समाज में व्याप्त कुरीतियों का पुरजोर विरोध किया और समाज को शिक्षा से जोड़ने के लिए जागरूक किया। वह सामुदायिक विकास भवन में आयोजित वीरांगना महारानी के 190वे जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर बाइक रैली निकाली गई।
विज्ञापन

सर्व प्रथम महारानी अवंती बाई लोधी, स्वामी बृह्मानंद महाराज, बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र के समक्ष राज्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश महामंत्री बाबू गंधर्व सिंह लोधी ने महारानी के गौरवशाली इतिहास पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए समाज को एकजुट होने और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। इस मौके पर महासभा जिलाध्यक्ष भरत सिंह लोधी, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह बेसरा, धनीराम सिंह, कैलाश साहू, नारायन सिंह, मुकेश करमरा आदि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महारानी अवंती बाई लोधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज के प्रति उनके योगदान पर चर्चा की। कार्यक्रम में बीवीएफ जिला संयोजक सुरेश मैनवार, जोधन सिंह, राघवेंद्र सिंह लोधी, सीताराम बड्डे, हिमांशु राजपूत, गजेंद्र सिंह राजपूत, मुन्नालाल दरौनी, जगभान सिंह राजपूत, सोनू चौबे, शशिकांत सिंह, देवसिंह, इंद्रपाल सिंह, राजीव कुमार, सुरेंद्र सिंह, बलराम सिंह, चंद्रपाल, बृजेश सिंह जरया, पुष्पेंद्र, लाखन सिंह, श्री पतसिंह, अरविंद्र, देवेंद्र, देवराज, निर्मल सिंह, राजा ठाकुर भौंती, महिपाल सिंह, तिलक, गिन्नीराजा, मनोहर सिंह पिपरट, रतिराम पटेल, भोलेराजा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश करमरा ने किया।

महारानी अंवती बाई लोधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद समाज के लोग- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें