मैन ऑफ द मैच रहे आरवी, मैन ऑफ द सीरीज रहे विजय
संवाद न्यूज एजेंसी
डोगराखुर्द। डुंगरासन माता मंदिर प्रांगण में चल रहे 13 वें क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भीकमपुर और मड़ावरा के बीच खेला गया, जिसमें मड़ावरा टीम ने फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया।
मड़ावरा के कप्तान सुनील सेन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भीकमपुर की शुरुआत बेहद खराब रही, शुरुआती नौ रन बनते-बनते उनके दो विकेट गिर गए। प्रिंस राजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली इसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं राहुल तिवारी ने 40 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं विजय बबीना ने 25 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली, जिसमें 2 चौके 5 छक्के शामिल रहे। भीकमपुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 212 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में मड़ावरा की ओर से हरदयाल पाल ने 33 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
मड़ावरा की शुरुआत भी खराब रही और 13 रनों के योग पर पहला विकेट गिरा, उसके बाद बल्लेबाजी करने आए आरवी यादव ने 47 गेंदों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 113 रनों तेज तर्रार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। अंत में राजुल राजा ने विजयी छक्का लगाकर अपनी टीम को 5 विकेट से फाइनल का खिताब दिलवाया। मैन ऑफ द मैच आरवी यादव को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब विजय बबीना को मिला। जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 9 विकेट प्राप्त किए। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह बुंदेला, बड़े राजा, अजय प्रताप सिंह बुंदेला, चंद्रदीप रावत, गिरिराज रावत ,सतेंद्र राजा तरावली आदि मौजूद रहे।