फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 4.70 करोड़ की लागत होगा शहर के सुंदरीकरण का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका की ओर से शहर में सड़क चौड़ीकरण, सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण और इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। यह कार्य चार करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर होने पर जल्द ही सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
नगर पालिका की ओर से शहर में घंटाघर से स्टेशन तिराहे तक 1.99 करोड़ रुपये की लागत से सड़क चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में एक करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण का काम कराया जाएगा। मुख्य सड़क पर इंटरलॉकिंग का काम भी 1.32 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने शहर का निरीक्षण कर पूरी रूपरेखा तैयार की थी ताकि शहर की मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाकर चौड़ीकरण कराया जा सके। इसके लिए नगर पालिका द्वारा पहले से ही तैयारी कर ली थी और शहर में मुख्य सड़कों पर फैले अतिक्रमण को भी हटाया गया था।
विज्ञापन

इसके साथ ही नगर पालिका की पिछले महीने हुई बोर्ड बैठक में भी सड़क के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव पास किया गया था। शहर के चौड़ीकरण में बाधा बन रहे मुख्य सड़क के किनारे खड़े पांच विशालकाय पेड़ों को भी हटवाया गया था।
विज्ञापन

वहीं सड़क किनारे खड़े करीब पच्चीस खंभों को बिजली विभाग द्वारा भी शिफ्ट किया गया था। अब नगर पालिका द्वारा जल्द ही मुख्य सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें