मध्य प्रदेश के मछली पकड़ने वाले से लाए थे विस्फोटक
इस मामले में लड़की के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। तहरीर पर थाना सोजना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करते हुए टीमों का गठन किया था। इसमें पता चला कि विस्फोटक सामग्री बंटी उर्फ बलवंत ने मध्य प्रदेश के मछली पकड़ने वाले व्यक्ति से लेकर नंदराम को दी थी। बंटीराजा पूछताछ में देने वाले का नाम नहीं बता सका।
ललितपुर के अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार ने कहा कि सोजना क्षेत्र के ग्राम छापछौल में एक घर के बाहर दरवाजे पर तीन दिन पहले विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया है। इनमें नंदराम ट्रक ड्राइवर है। इसने एक युवती से प्रेम संबंध बना लिए थे और उसकी शादी दूसरी जगह तय हो गई थी।
इसी वजह से उसने अपने दूसरे साथी बंटी उर्फ बलबंत के साथ मिलकर प्रेमिका के घर के दरवाजे पर विस्फोटक सामग्री रखकर विस्फोट करने का प्रयास किया था। यह दोनों पहले भी दो बार ऐसी घटना कर चुके हैं।