फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खेत में खड़ी फसल में आग लगने से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट- भुचेरा। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम भुचेरा में किसान गौरीशंकर के खेत में खड़ी गेहूं की सूखी फसल में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। जानकारी पर तहसीलदार पीयूष भार्गव राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित से जानकारी लेते हुए उसे हर संभव आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भुचेरा निवासी किसान झुन्नी लाल का खेत नहर के समीप लगभग पांच एकड का है। जिस पर इस बार गेहूं की फसल बोई थी। नहर से आने जाने का रास्ता है। जिस पर प्रतिदिन कई लोगों का आना जाना रहता है। खेत में खड़ी गेहूं की फसल पक चुकी थी। बृहस्पतिवार को आग से फसल जलकर राख हो गई थी। इस संबंध में पीयूष भार्गव तहसीलदार ने बताया कि सूचना मंडी समिति को भेज दी गई है। पीड़ित किसान को हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें