फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनपद में आएंगे आज

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम, एसपी ने आयोजन स्थलों का भ्रमण कर देखी व्यवस्थाएं, जनप्रतिनिधियों से की वार्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है, जिलाधिकारी सत्यप्रकाश व पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने हेलीपैड व आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएम जनपद में करीब साढ़े चार घंटे रहेंगे। निरीक्षण के दौरान सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा हरिश्चंद्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
ये रहेगा डिप्टी सीएम का कार्यक्रम
उपमुख्यमंत्री सुबह 10ः25 बजे लोवर रोहिणी बांध पर बने हेलीपैड पर उतरकर 10ः35 बजे श्री दिगंबर पंच कल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। कारीटोरन से प्रस्थान करके 12ः10 बजे पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरकर 12ः20 बजे गिन्नौट बाग में आयोजित मंडलीय सरस महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। 12ः35 बजे होटल अमर पैलेस में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय महाभियान-2026 में सम्मिलित होंगे। उप मुख्यमंत्री 14ः30 बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करेंगे, 15ः05 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से लखनऊ प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें