फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: खजुराहो रेल लाइन पर लोको पायलटों को पहले से मिल जाएगी संकेतों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



ललितपुर। ललितपुर-खजुराहो रेल खंड में टीकमगढ़ के पास आगे स्थित सरकनपुर रेलवे स्टेशन पर डबल डिस्टेंट सिग्नलिंग प्रणाली की स्थापना का कार्य पूरा हो गया है। इस प्रणाली की स्थापना से ट्रेन चालकों को पहले से संकेतों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

ललितपुर से खजुराहो रेल खंड पर टीकमगढ़ से दूसरा रेलवे स्टेशन सरकनपुर है। इस स्टेशन पर डबल डिस्टेंट सिग्नलिंग प्रणाली का कमीशनिंग कार्य चल रहा था। अब यह कार्य रेलवे ने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। बताया गया कि डबल डिस्टेंट सिग्नलिंग प्रणाली से ट्रेन चालकों को पहले से संकेतों की स्पष्ट जानकारी प्राप्त हो सकेगी, जिससे उन्हें ट्रेन की गति को नियंत्रित करने और सुरक्षित संचालन में मदद मिलेगी। यह प्रणाली विशेष रूप से उच्च गति वाली ट्रेनों के संचालन के लिए काफी उपयोगी होती है। यह कार्य मौजूदा पीआई (पैनल इंटरलॉकिंग) प्रणाली में आवश्यक बदलाव कर पूरा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-

ललितपुर से खजुराहो रेल खंड में स्थित सरकनपुर रेलवे स्टेशन पर डबल सिस्टेंट सिग्नलिंग प्रणाली की स्थापना का कार्य पूरा कर लिया गया है और यह प्रणाली यहां संचालित होने लगी है।



- मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें