फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलपी के फायदे गिनाए

Sun, 17 Jan 2016 12:44 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीईआरसी ऑफ ईसीएई की जिला शाखा के तत्वावधान में एलएलपी एवं आयकर पर शनिवार को हुए सेमिनार में चार्टर एकाउंटेंट विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए।
विज्ञापन


होटल यात्रिक में हुए सेमिनार का शुभारंभ अध्यक्षता कर रहे सीए संजीव अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मां सरस्वती की वंदना भी की गई। तत्पश्चात कानपुर के सीए अक्षय गुप्ता ने एलएलपी के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए उसके फायदे बताए। कानपुर के सीए राजीव महरोत्रा ने इनकम कंप्यूटेशन नियामक पर जानकारी दी। सीए डा. गिरीश आहूजा ने कैपिटल गेंस के दौरान किन - किन तथ्यों को ध्यान में रखें इस पर अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन


इस अवसर पर सचिव वैभव अग्रवाल, जानकी प्रसाद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अजय मोदी, शिवा लिखधारी,  प्रेम प्रकाश, शोभित अग्रवाल, गौरव गुप्ता, गौरव अग्रवाल, जेपी गुप्ता, दिनेश सेठी, प्रकाश हीरवानी, मयंक अग्रवाल, आनंद सक्सेना, रचित अग्रवाल, आनंद बुधरानी, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन रमन गुप्ता ने किया, जबकि आभार कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता ने जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें