फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूंघट में ज्ञापन लेकर पहुंचीं कोतवाली, बोलीं-शराब के कारण नरक बन जिंदगी

विज्ञापन
कैप्सन - शराब बिक्री बंद कराने के लिए की मांग को लेकर ज्ञापन देती महिलाएं। - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट। कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा करेंगा से घूंघट में आईं महिलाओं ने शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर कोतवाली में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने कोतवाली में एक ज्ञापन दिया और बोलीं कि शराब के चक्कर में उनकी जिंदगी नरक बनती जा रही है। महिलाओं ने मांग उठाई कि करेंगा गांव और आसपास के गांवों में बिक रही शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम करेंगा से आईं महिलाओं ने कोतवाली में अवैध शराब बिक्री के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए गांव-गांव में बिक रही शराब को बंद कराने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को एक ज्ञापन देकर अवगत कराया कि आसपास के गांवों में कई दिन से कुछ लोग व्यापक पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं। जिससे गांव के लोग शराब का सेवन कर रहे हैं।
इससे आए दिन गांव के लोगों में आपस में विवाद हो रहे हैं और कई युवाओं में नशे की लत पड़ चुकी है। अवैध शराब के कारण महिलाओं की जिंदगी नरक बनकर रही गई। उन्होंने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की । ज्ञापन पर राजकुमारी सहरिया, कलावती, रोशनी, बेनीबाई, मीरा, ममता, प्रभा, अर्चना, गीता सहित कई महिलाओं के हस्ताक्षर एवं निशानी अंगूठा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें