फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक निलंबित

Thu, 08 Oct 2015 12:57 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कच्ची शराब के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के आरोपों से घिरे आबकारी निरीक्षक विकास कुमार सिंह को आबकारी आयुक्त भवनाथ ने निलंबित कर दिया है। आबकारी निरीक्षक वीके सिंह की एक वीडियो क्लिप, जिसमें वह कबूतरा जाति के शराब कारोबारियों से वसूली के लिए धमकाते हुए दिखाई दिए थे, इसकी शिकायत की गई थी।
विज्ञापन




 मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने जिला आबकारी अधिकारी को पत्र लिखकर एक सप्ताह में आबकारी निरीक्षक का स्पष्टीकरण मांगा था। इसमें कहा गया था कि वह कच्ची शराब के कारोबारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे कारोबारियों में कोई खौफ नहीं है। मामले की शिकायत आबकारी आयुक्त से की गई थी। इस पर उन्होंने आबकारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया है।




संदेह के घेरे में रहीं गतिविधियां
ललितपुर। आबकारी निरीक्षक वीके सिंह की ओर से अवैध शराब कारोबारियों पर की गई कईं कार्रवाइयां संदेह के घेरे में रही हैं। 28 अगस्त को उन्होंने एक ढाबे से अवैध शराब बरामद की थी। इस मामले में उन्होंने एक नाबालिग युवा को बालिग दर्शाकर गिरफ्तारी दिखाई थी। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुरा में देशी शराब की दुकान से अवैध शराब बरामद की गई थी, लेकिन सरकारी ठेके से नकली शराब बरामदगी न दिखाकर गांव के ही एक दूसरे स्थान से बरामदगी दिखाई थी। इस मामले की शिकायत आबकारी विभाग के उच्च अधिकारियों से की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें