फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हाईवे से राजघाट मार्ग को जोड़ेगा लिंक रोड, 10.41 करोड़ से बनाए जाएंगे चार मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में सड़कों की समस्या से जूझ रहे शहर समेत तीन गांव के लोगों को राहत भरी खबर है। शासन ने हाईवे से आरटीओ कार्यालय होकर राजघाट मार्ग को जोड़ने वाले नहर मार्ग समेत तीन गांवों में सड़क निर्माण को स्वीकृति दे दी है। 11.15 किलोमीटर दूरी की सड़कों का निर्माण 10.41 करोड़ से किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इससे राहगीरों को शहर में जाम की समस्या से नहीं जूझना होगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय की हाईवे से राजघाट मार्ग तक गोविंदसागर बांध की बांयी नहर मार्ग की खस्ताहाल दशा किसी से छिपी नहीं है। नगर की मुख्य सड़क से आरटीओ कार्यालय तक मार्ग पूरी तरह से दलदल व गड्ढों में तब्दील हो गया है। इससे वाहन तो दूर पैदल चलना तक मुश्किल है। इसी मार्ग पर स्कूल होने से बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। वहीं एआरटीओ कार्यालय तक वाहनों को इसी रास्ते से जाना पड़ता है। समस्या लंबे समय से बनी हुई थी।
जिला प्रशासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा था। शासन ने स्वीकृति देते हुए बजट जारी कर दिया है। इससे अब जल्द ही सड़क का निर्माण किया जाएगा। सड़क सात मीटर चौड़ीकरण के साथ बनाई जाएगी। इससे मार्ग में आवागमन सुगम होगा। साथ ही झांसी व सागर की ओर से आने वाले लोग सीधे नहर मार्ग होकर राजघाट मार्ग पर पहुंच सकेंगे। इससे लोगों को इलाईट व मंडी के जाम की समस्या से नहीं जूझना होगा। सीधे आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन

-
तीन गांव की सड़कों को मिली स्वीकृति
ग्राम दशरारा से फड़ारी तक लगभग दो किलोमीटर मार्ग में सड़क नहीं थी। बारिश में मार्ग में आवागमन मुश्किल हो जाता था। यही हाल खिरियाखुर्द से खिरकन तक का बना हुआ था। साथ ही हीरापुर से पीड़ार के खस्ताहाल मार्ग से आवागमन दुश्वार बना हुआ था। तीनों गांव की सड़कों के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर भेजे थे। इन तीनों गांव में 8.40 किलोमीटर की सड़कों के निर्माण के लिए 706.06 करोड़ की शासन से स्वीकृति मिल गई है।
-
मार्ग का नाम - दूरी - लागत (लाख)
हाईवे से एआरटीओ नहर मार्ग होकर राजघाट मार्ग - 2.75 - 335.37
हीरापुर से पीड़ार मार्ग - 5.20 - 433.81
दशरारा से फड़ारी मार्ग - 2.20 - 203.96
खिरियाखुर्द से खिरकन मार्ग - 01 - 68.81
00000000000000000000000000000000000000000000000000000000000000
कुल - 11.15 - 1041.43
-
जनपद में शहर के हाईवे से राजघाट रोड नहर मार्ग समेत चार सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

- विजय चंद्र, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें