फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: दो स्थानों पर गिरी बिजली, एक की मौत, महिला सहित दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कड़ेसराकलां-तालबेहट। ग्राम वर्मा बिहार के मजरा शाहपुर में बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई और एक महिला झुलस गई। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम गुंदेरा में गाज की चपेट में आकर एक युवक झुलस गया। महिला और युवक को गंभीर अवस्था में सीएचसी तालबेहट लाया गया, जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
बुधवार सुबह से तेज गर्मी थी। दोपहर बाद मौसम ने यकायक करवट ली। सायंकाल साढे़ छह बजे ठंडी हवाएं चलने लगीं। इसी बीच कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद कोतवाली अंतर्गत ग्राम वर्मा बिहार के मजरा शाहपुर में बिजली गिरने से चपेट में आए खेत पर चारा काट रहे कैलाश (35) और रामप्यारी (50) आ गए। कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई और रामप्यारी को सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम गुंदेरा में बिजली गिरने से उसकी चपेट में खेत से अपने घर जा रहा राजेंद्र वंशकार (32) आ गया। उसे भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां रामप्यारी और राजेंद्र का उपचार किया गया। दोनों की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
00
बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई और एक महिला और एक युवक झुलसा है। नायब तहसीलदार को सीएचसी में भेजा है।- श्रीराम यादव, एसडीएम, तालबेहट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें