फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी बल्ब नहीं मिलने पर उपभोक्ताओं का हंगामा

Sun, 24 Jan 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन द्वारा बिजली के उपभोक्ताओं को मामूली कीमत में उपलब्ध कराई जाने वाली एलईडी बल्ब नहीं मिलने पर शनिवार को गल्ला मंडी स्थित मीटर विभाग के कार्यालय में उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजी व्यक्त की।
विज्ञापन


शनिवार को दूसरे दिन स्थान बदलकर गल्ला मंडी स्थित मीटर विभाग कार्यालय में सुबह 10 बजे से एलईडी बल्ब का वितरण शुरू किया गया। अवर अभियंता जितेंद्र चौरसिया को जिम्मेदारी सौंपी गई। शुरू में तो एलईडी का वितरण ठीक तरीके से किया जाता रहा है, लेकिन दोपहर बाद भीड़ बढ़ गई, जिससे बल्ब लेने के लिए लाइन में खड़े उपभोक्ताओं को दिक्कत होने लगी।

दोपहर में दो बजे उपभोक्ताओं को बिना पूर्व सूचना के काउंटर बंद कर दिया गया और अगले दिन बल्ब वितरण की सूचना दी गई, जिससे काफी समय से लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया, लेकिन विभागीय अभियंता ने काउंटर बंद कर दिया और कैश जमा करने की कहकर चले गए।
विज्ञापन


इस प्रकार अचानक काउंटर बंद करने से नाराज उपभोक्ताओं ने विभाग को कोसना शुरू कर दिया, हालांकि वहां मौजूद अन्य विद्युत कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और  मीटर विभाग कार्यालय के पास ही स्थित उपखंड कार्यालय द्वितीय में मौजूद उपखंड अधिकारी प्रेमचंद के पास पहुंच गए और समस्या बताई, जिस पर एसडीओ ने उन्हें किसी प्रकार समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। शनिवार को विभाग द्वारा 148 उपभोक्ताओं को 85 रुपये के हिसाब से 402 एलईडी बल्ब का वितरण किया गया।

अवर अभियंता पंकज मौर्य ने बताया कि उपभोक्ताओं की मांग को देखते हुए रविवार को भी एलईडी बल्ब का वितरण गल्ला मंडी स्थित मीटर विभाग कार्यालय में ही किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि एक किलोवाट पर दो व दो किलोवाट के संयोजन पर चार एलईडी बल्ब मिलेंगे।

उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि दस हजार एलईडी बल्ब विभाग को वितरण के लिए मिल चुके हैं। जरूरत पड़ने पर और भी बल्ब उपलब्ध करा लिए जाएंगे। सभी उपभोक्ताओं को लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें