फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पेयजल के लिए परेशान हो रहे वकील व वादकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भीषण गर्मी में कचहरी प्रांगण में वकीलों और वादकारियों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कचहरी परिसर में हनुमानजी मंदिर के पास से वकीलों केे चैंबर तक पेयजल की सुविधा नहीं है। वहीं, वकीलों को ठंडे पानी के लिए कैंपर मंगाकर रखना पड़ रहा है।
कचहरी परिसर में हर रोज लगभग ढाई से तीन हजार वादकारी न्यायालयों के मुकदमों की तारीखों के चलते वकीलों के पास पहुंचते हैं। भीषण गर्मी में भी वादकारियों को तारीखों पर आना पड़ रहा है, लेकिन कचहरी प्रांगण में मुख्य गेट प्रवेश के बाद हनुमानजी मंदिर, उपडाकघर, ब्लॉक बी और ब्लॉक ए के मध्य तक ठंडे पेयजल का कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विकास भवन रोड पर डूडा कार्यालय के पास तक दर्जनों वकील अपने बस्तों पर बैठते हैं, लेकिन यहां भी ठंडे पेयजल का कोई इंतजाम नहीं है।
ब्लॉक बी के पास कोने में एक हैंडपंप मात्र लगा है। जिससे इस पूरे क्षेत्र के वकीलों और यहां आने वाले वादकारियाें को पानी के लिए निर्भर रहना पड़ता है।
अब एक सप्ताह से भीषण गर्मी के चलते अधिकांश अधिवक्ता ठंडे पानी केे कैंपर मंगाकर कचहरी के समय में अपनी प्यास बुझा रहे हैं। लेकिन कचहरी प्रांगण में अधिवक्ताओं के पास आ रहे वादकारियों को पानी ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इन जगहों पर इस बार प्याऊ भी नहीं खोले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें