फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: चकबंदी ने पकड़ी रफ्तार, 37 साल बाद सौजना में लेखन कार्य अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में लंबे समय से लंबित चकबंदी की प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ने लगी है। सौजना गांव में करीब 37 साल बाद चकबंदी का लेखन कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। लेखन कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही गांव में चक निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे किसानों में उनकी भूमि का व्यवस्थित चक मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

जनपद में पांच तहसीलों में 754 गांव हैं। गांव में खेती को व्यवस्थित करने के लिए चकबंदी प्रक्रिया को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस प्रक्रिया के तहत किसानों की बिखरी जोत को संकलित करके चक आवंटित किए जाते हैं। जिले में चकबंदी प्रक्रिया में वर्ष 2005 के बाद तेजी आई। अभी तक 194 गांवों में चकबंदी पूूर्ण हो चुकी है और वर्तमान में 75 गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। तहसील महरौनी के 112, मड़ावरा के 62, पाली के 19 गांव में चकबंदी हो चुकी है। वहीं तहसील महरौनी के गांव सौजना, बानपुर, तहसील पाली के नाराहट, गौना में 1989 में चकबंदी प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन वहां अब तक चक निर्धारण का काम पूरा नहीं हो सका है। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने इन गांवों में चकबंदी की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद ग्राम सौजना में चकबंदी प्रक्रिया ने तेजी पकड़ी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक ग्राम सौजना में लेखन कार्य अंतिम चरण में चल रहा है जोकि जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां पर चक निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं सदर तहसील के ग्राम सुरऊआ, तहसील महरौनी के पाह और वीर में वर्तमान समय में चक निर्माण का कार्य चल रहा है।
-
26 गांवों में चकबंदी करने की मांग
बंदोबस्त अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि ग्राम बिरारी, रजवारा, झरकौन, हंसरा, जिजयावन, सिंगेपुर, संतरवांस सहित जिले के 26 गांवों में चकबंदी प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई है। इनके प्रस्ताव को शासन स्तर पर भेजा गया है।
विज्ञापन

-
21 साल से पांच गांव में चल रही चकबंदी
जनपद में तहसील महरौनी के छह गांवों में 2005 से चकबंदी चल रही है। जिसमें सूरीकलां, पाह, बिल्ला, बुरोगांव और वीर शामिल हैं। ग्राम वीर और पाह में चक निर्माण किया जा रहा है। वहीं वर्ष 2013 से तहसील महरौनी के ग्राम खिरिया मिश्र और वर्ष 2014 से तहसील मड़ावरा के ग्राम छायन व जलंधर में चकबंदी चल रही है, जोकि अब अंतिम चरण में है।

चकबंदी का विवरण
तहसील - ग्रामों की संख्या - चकबंदी पूर्ण ग्राम - प्रक्रियाधीन ग्राम - चकबंदी से वंचित ग्राम
महरौनी - 146 - 112 - 07 - 27
मड़ावरा - 133 - 62 - 05 - 66
तालबेहट - 166 - 00 - 00 - 166
ललितपुर - 203 - 01 - 57 - 145
पाली - 106 - 19 - 06 - 81
योग - 754 - 194 - 75 - 485

करीब 37 वर्षों से सौजना में चल रही चकबंदी की प्रक्रिया के लेखन का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इसके बाद चक निर्माण का कार्य किया जाएगा। वहीं सुरऊआ, पाह और वीर में चक निर्माण किया जा रहा है। अगले वर्ष तक इन गांवों में चकबंदी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके साथ अन्य चकबंदी प्रक्रियाधीन गांवों में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

राकेश कुमार, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें