फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबा युवक, मौके पर पहुंचा प्रशासन, तलाश में जुटे गोताखोर

Fri, 03 Oct 2025 10:03 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

मूर्ति विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति तालाब की गहराई में समा गया। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोराें की मदद से उसकी तलाश में जुटी हुई है। करीब 20 घंटे बाद भी युवक का सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मूर्ति विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति तालाब की गहराई में समा गया। स्थानीय लोगों ने उसे खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचा प्रशासन भी गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटा हुआ है। मामला बिरधा कोतवाली इलाके का है। 

विज्ञापन


ग्राम अंडेला चौकी खितवांस निवासी 45 वर्षीय मेहराम पुत्र दयाराम अपने गांव में रखी देवी की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए टीला के अमृत सरोवर में लाया था। विसर्जन के दौरान वह पानी में उतर गया और देखते ही देखते गहराई में समा गया। जैसे ही इसकी भनक वहां पर मौजूद लोगों को लगी तो स्थानीय तैराकों की मदद ली गई। काफी देर तक खोजबीन की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की जानकारी पर शहर कोतवाल अनुराग अवस्थी, खितवास चौकी इंचार्ज साबिर अली, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह भी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाकर तलाश में जुट गए हैं। बताया गया कि युवक को डूबे हुए करीब 20 से अधिक घंटा हो गया है लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें