फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: रेल पटरी पर मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 02 Oct 2025 06:14 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

मृतक के छोटे भाई सत्यभान ने बताया कि वह नौ बजे तक गांव में देखा गया, लेकिन अचानक से गायब हो गया और शाम को रेल पटरियों पर उसका शव मिला है, जबकि सिर्फ सिर में चोट है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जखौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मैनवारा में सुबह से गायब युवक का शव जखौरा स्टेशन की रेल पटरियाें पर मिला। जानकारी मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, इसमें ट्रेन से टकराकर सिर में चोट लगने की पुष्टि की गई है।
विज्ञापन


ग्राम मैनवारा निवासी बालकिशन(35) पुत्र दिल्ला मंगलवार को सुबह सात बजे घर से निकला था। सुबह लगभग नौ बजे गांव में ही दंगा मोहल्ले में बैठे होने की जानकारी मिली। इसके बाद वह बिना बताए कहीं चला गया। परिजन भी शाम तक लौट आने की उम्मीद लगाए थे। शाम को करीब छह बजे परिजनों के मोबाइल पर उसकी जखौरा स्टेशन पर रेल पटरियों पर पड़े होने की फोटो आई, जिस पर वह मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त की।

सूचना पर पहुंची थाना जखौरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं, जिस पर मृतक के छोटे भाई सत्यभान ने बताया कि वह नौ बजे तक गांव में देखा गया, लेकिन अचानक से गायब हो गया और शाम को रेल पटरियों पर उसका मिला है, जबकि सिर्फ सिर में चोट है। ऐसे में उसने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच की जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें