फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: मंच से बोले योगी के मंत्री...मेरी घरवाली ने मुझे लाठी से पीटा तो बंद हुई शराब पीना; वीडियो

Sun, 28 Dec 2025 12:32 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन विभाग के राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ का बयान खूब चर्चाओं में हैं। वह मंच से महिलाओं को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि पत्नी के पीटने पर उनकी शराब पीना बंद हुई है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत हसेरा में मंत्री मनोहर लाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी के मंत्री मनोहर लाल पंथ का एक बयान खूब चर्चाओं में है। श्रम एवं सेवायोजन विभाग के राज्य मंत्री मनोहर लाल महिलाओं को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि मेरी घरवाली ने मुझे एक सटकिया (लाठी) तो मरी दारू बंद गई थी। इसीलिए आप सब भी अपने पास सटकिया रखो।
विज्ञापन


मंत्री ललितपुर की ग्राम पंचायत हसेरा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। जिसमें वह नशा को लेकर महिलाओं से कह रहे हैं कि घर में एक सटकिया (लाठी) रखो। जो पति दारू पीकर आए तो उसमें एक सटकिया मारो और उसकी खटिया बाहर डाल दो। मेरी घरवाली ने मुझमें एक सटकिया मारी थी तो मरी दारू बंद हो गई। मनोहर लाल उत्तर प्रदेश सरकार में श्रम एवं सेवायोजन विभाग के राज्य मंत्री हैं।

डांस भी हो चुका वायरल
मंत्री मनोहर लाल पंथ का कुछ समय पहले एक शादी समारोह में डांस करने का वीडियो भी वायरल हो चुका है। जिसमें वह दे दे प्यार दे गाने पर जमकर थिरकत नजर देखे गए थे। एक पूर्व प्रधान के बेटे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे। डीजे पर गाना बज रहा था और मौजूद लोगों ने उनसे डांस करने की रिक्वेस्ट कर दी। इसके बाद मंत्रीजी स्टेज पर पहुंचे और डांसर्स के साथ जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्री का बोलते हुए वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें