ाख पंचमपुर सिद्घ बाबा मंदिर में रुके विमान
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विकासखंड के ग्राम राखपंचमपुर में स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं ने माथा टेक ा। गत दिवस राम जानकी मंदिर से विमान यात्रा निकाली गई थी, अब दो दिन तक विमान मंदिर में रुके रहेंगे। मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते नजर आ रहे।
अधिकतर श्रद्धालु हाथों को सैनिटाइज कर और मुंह पर मास्क लगाकर मंदिर पहुंचते दिखाई दिए। ग्राम राखपंचमपुर के रामजानकी मंदिर से भव्य विमान यात्रा निकाली गई थी। अब विमान सिद्ध बाबा मंदिर में रुके हैं। 5 अप्रैल को मंदिर से विमान की विदाई की जाएगी। इसके उपरांत विमान वापस रामजानकी मंदिर राखपंचमपुर पहुंचेंगे। ऐसी मान्यता है कि सिद्ध बाबा मंदिर से ली गई पवित्र भभूत फोड़ा फुंसी एवं असाध्य चर्मरोग से छुटकारा दिलाती है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आटा, दाल, चावल, घी, तेल, चढ़ाया। कई श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा अर्चना की और कथा भी करवाई। उधर, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने राखपंचमपुर के सिद्ध बाबा मंदिर पर भारी पुलिस बल तैनात किया हे। इसमें पुरुष पुलिस बल, महिला पुलिस बल तैनात है। सिद्ध बाबा मंदिर परिसर में पुलिस चौकी बनाई गई है।