कैप्सन - डंपर और टैक्सी में टक्कर
- फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। राजमार्ग पर झरर घाट के समीप एक डंपर ने सवारी टैक्सी में टक्कर मार दी। जिससे टैक्सी सवार तीन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। शनिवार को तीन बजे के लगभग झररघाट पुल के समीप एक तेज गति से जा रहे डंपर ने एक सवारी टैक्सी में टक्कर मार दी। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई और टैक्सी पलटते बची। इसमें टैक्सी में सवार कई लोगों को चोर्टें आइं। हादसा होते देख मौके से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक कर घायल सवारियों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए झांसी भिजवा दिया।