फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, मारपीट में सात घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

Tue, 14 Oct 2025 08:34 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच भूमि की सीमांकन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिस पर कब्जे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये।
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुये परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना पाली इलाके जमीनी विवाद के चलते दो पक्ष आमने-सामने आ गये और लाठी-डंडों के साथ एक दूसरे पर टूट पड़े। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


लंबे समय से चल रहा विवाद

ग्राम पिपरिया जागीर के ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच भूमि की सीमांकन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में थाना प्रभारी दीपक कुमार का कहना है कि घायलों को उपचार के लिये सीएचसी बिरधा भेजा गया है। दोनों पक्षों के सात लोग घायल हैं। खेत बोने को लेकर विवाद हुआ है। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी। डॉक्टरों ने दो लोगों की हालत गंभीर बताई हैं।

यह हुये हैं घायल

बताया गया है कि एक पक्ष के पांच लो दूसरे पक्ष के दो घायल हुये हैं। एक पक्ष से 55 वर्षीय लाड़कुंवर पत्नी रामानंद, 45 वर्षीय प्रकाश पुत्र हरचरण, 40 वर्षीय भारतसिंह पुत्र हरचरण, 38 वर्षीय तेजसिंह पुत्र हरचरण, 28 वर्षीय पंकज पुत्र प्रकाश हैं। वहीं, दूसरे पक्ष से बुंदेल पुत्र सुजान राजपूत,  नंदराम पुत्र सुजान घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें