ट्रक ने खड़ी बस में मारी टक्कर
उधर, थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम नदनवारा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार नौ सवारियां घायल हो गईं। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और हाइवे एंबुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल महिला थाना मड़ावरा के ग्राम गौना-कुसमाड़ निवासी राजकुमार (25) पत्नी शिवदयाल की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
अन्य घायलों में ग्राम बंगरिया निवासी विमला देवी (27) एवं उसका पति दिनेश कुमार (28), ग्राम गौना कुसमाड़ निवासी अभिषेक (24) पुत्र शिवदयाल, तालबेहट निवासी सुनील (30) पुत्र रघुवीर, जखौरा के ग्राम लखनपुरा निवासी जयपाल (45) पुत्र भैंरो, तालबेहट के ग्राम बमौरा निवासी विमलेश (32) पत्नी आजाद सिंह, तालबेहट निवासी अरविंद कुमार (45) पुत्र हरीकिशन एवं कल्पना (35) पत्नी अरविंद शामिल रहे, जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया गया।