फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर: रेल पटरी पर मिला छात्र का शव, आत्महत्या की आशंका, परिजन बोले- नौकरी की कर रहा था तैयारी

Mon, 27 Oct 2025 02:14 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

ललितपुर-बीना रेल लाइन पर एक छात्र का शव रविवार की रात को दो टुकड़ों में मिला है। पटरियों के पास उसकी स्कूटी रखी मिली है।
विज्ञापन
रेल पटरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर-बीना रेल लाइन पर एक छात्र का शव रविवार की रात को दो टुकड़ों में मिला है। पटरियों के पास उसकी स्कूटी रखी मिली है। आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन


रविवार रात को रेलवे स्टेशन के आगे पुरानी मालगोदाम के आउटर के समीप खंभा नंबर 1036/12-14 के बीच एक युवक का शव मिला। शव दो टुकड़ों में बंटा था। पटरी के पास ही स्कूटी रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान शहर के मोहल्ला गल्ला मंडी क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय संस्कार संज्ञा पुत्र आनंद संज्ञा के रूप में हुई। जानकारी पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। परिजनों ने बताया कि संस्कार स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहा था। छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें